चतरा, नवम्बर 2 -- Chatra News: बालाजी होटल में यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई बालाजी होटल में यादव महासभा की बैठक आयोजित की गईइटखोरी निज प्रतिनिधिरविवार को अखिल भारतीय यादव महासभा इटखोरी इकाई की मासिक बैठक माँ भद्रकाली परिसर स्थित बालाजी होटल आयोजित की गई। बैठक में समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया बद्री यादव, हाई कोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र यादव, ब्रम्हदेव यादव , रामसेवक यादव, विजय यादव, संजय यादव, खीरू यादव, भोला यादव, लक्ष्मण यादव समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास, समाज में शिक्षा को प्रचार-प्रसार करने, समाज को स...