Chatra News: बारिश में बही सिंदुरिया नवाडीह की सड़क, एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल
चतरा, सितम्बर 4 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि चिरीदीरी पंचायत के सिंदुरिया नवाडीह में डैम पर से बैजनाथ ठाकुर के घर तक जाने वाली सड़क बारिश में कई जगहों से कटकर बह गई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। सड़क की बदहाली से एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों के अनुसार, मरीजों को चारपाई के सहारे क्षतिग्रस्त सड़क तक लाना पड़ता है। मुखिया व पंचायत सेवक को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।फोटो03 सितंबर चतरा 8- दुर्घटना को आमंत्रित करता सिंदुरिया नवाडीह की जर्जर सड़क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.