Chatra News: बारिश की बेरुखी ने छीनी किसानों की मुस्कान, सूख रहे धान के बिचड़े
चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बारिश के आश में सुखने लगा धान का बिचड़ा, मोटर मशीन से पानी पटा कर किसान जिंदा रख रहे धान का बिचड़ा। आषाढ़ का माह समाप्त होने को है और सावन का महीना प्रारंभ होने वाला है लेकिन अभी तक प्रखंड में बारिश नहीं हो पाया है। मौसम के बेरुखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार धान के बिचड़े सूखने लगे हैं और रोपनी का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। किसान सुबह-शाम आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन बादल आता हैं और बिन बरसे लौट जा रहा हैं। क्षेत्र के अधिकांश खेत सूखे पड़े हैं। जिन खेतों में इस समय तक रोपनी हो जानी चाहिए थी, वहां धूल उड़ रही है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा नहीं हुई, तो इस बार क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.