Chatra News: बाइक दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के समीप सोमवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में कामेश्वर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि कामेश्वर राणा चतरा की ओर से बाइक से गिद्धौर आ रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के समीप सामने से आ रहे कोल वाहन से बचने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.