Chatra News: बांदु में भक्ति जागरण आज, रात सात बजे से होगा आयोजन
चतरा, अक्टूबर 17 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित बांदु गांव में शनिवार की संध्या सात बजे से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष खगेश्वर साहू के अनुसार, भक्ति जागरण में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में मां भगवती की आराधना करेंगे। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। दुर्गा पूजा समिति, बांदु के सदस्यों ने आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Simdega News: बानो व ठेठईटांगर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर समिति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.