चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड के बरेनी हाई स्कूल खेल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर प्रखंड प्रमुख धनवा देवी ने किया। प्रमुख ने मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए। इस तरह के खेल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। प्रखंड स्तरीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट में सदर प्रखंड की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से सभी आवश्यक...