Chatra News: बरसात में स्कूलों के रास्ते बने दुर्गम, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार हो रही बारिश ने कई सरकारी विद्यालयों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुर्गम बना दिया है। पक्के पहुंच पथ के अभाव में स्कूली बच्चों और शिक्षकों को रोजाना कीचड़, फिसलन और जलजमाव से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में बच्चे पगडंडियों और छोटे-छोटे नालों को पार कर स्कूल पहुंचते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर बच्चे फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं और उनके कपड़े कीचड़ से सने होने के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: शिकारीपाड़ा में खेतों के मेढ पगडंडी व झाड़ी जंगल के रास्ते स्कूली बच्चे पहुंचते हैं विद्यालय खराब रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.