Chatra News: बन्द स्कूल से तीन कंप्यूटर सेट और बैटरी की चोरी, केस के लिए आवेदन
चतरा, अक्टूबर 31 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि । प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हे में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर तीन कंप्यूटर सेट और एक बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नेहा कुमारी ने पिपरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दी है। आवेदन के अनुसार शनिवार की सुबह 8:30 बजे जब विद्यालय पहुंचीं तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ पाया। स्कूल के कंप्यूटर और बैटरी गायब थे। इधर स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.