चतरा, अक्टूबर 30 -- Chatra News: लावालौंग/कुंदा प्रतिनिधि एनबीजेके-एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स की ओर से गुरुवार को कुंदा प्रखंड के बंनियाडीह गांव में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनियाडीह से हुई। इस दौरान लोगों को किशोरी स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय के शौचालय और परिसर की सफाई कर ग्रामीणों के सहयोग से गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। अभियान के तहत विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को डस्टबिन उपलब्ध कराए गए। ग्रामीणों के बीच 200 डेटॉल साबुन, 10 छोटे और चार बड़े डस्टबिन वितरित किए गए। किशोरियों को सैनिटरी पैड भी दिए गए। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में चार चापाकलों के पास सोकपिट और दो चाप...