चतरा, अगस्त 22 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात चार अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाते हुए नगद राशि समेत लाखों रुपये की सामग्री चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि बधार गांव के हड़बनिया निवासी ओम प्रकाश साहू के घर से चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। इसी गांव निवासी डोमा साव के दुकान से करीब 30 हजार रुपये की सामग्री चुरा ले गये। इसके अलावा गोढ़ाई मंडप को भी चोरों ने नहीं बखसा। वहां से चोरों ने स्टेबलाइजर, बैटरी और इनवर्टर चुरा ले गये। जबकि गोढ़ाई गांव के समीप स्थित हफुआ देवी मंडप को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से लाउडस्पीकर, स्टेबलाइजर, इनवर्टर और बै...