Chatra News: बंद घर में चोर चोरी का किया प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को किया हवाले
चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र के मझगावां गांव में बुधवार रात चोरों ने रविन्द्र सिंह के बंद घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की सतर्कता और ग्रामीणों की मुस्तैदी से एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर इटखोरी-जिहू मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। मकान मालिक रविन्द्र सिंह वर्तमान में हजारीबाग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में चोरी का यह तीसरा प्रयास है। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। रात करीब एक बजे चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घटना की लाइव फुटेज हजारीबाग में मौजूद मकान मालिक के मोबाइल पर लगातार मिल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.