Chatra News: फ्लाई ऐश के परिवहन से हो रही परेशानी, एनटीपीसी प्रबंधन को नोटिस
चतरा, नवम्बर 26 -- फ्लाई ऐश परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई Chatra News: चतरा संवाददाता। टंडवा स्थित एनटीपीसी के फ्लाई ऐश परिवहन से आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर वन विभाग ने गंभीरता जतायी है। दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी सह जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव अहमद बेलाल अनवर ने एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही फ्लाई ऐश के परिवहन में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों व आम लोगों से शिकायत मिली है कि एनटीपीसी द्वारा फ्लाई ऐश का परिवहन टंडवा व जिले की अन्य मुख्य सड़कों से किया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों को सांस लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.