Chatra News: फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन
चतरा, सितम्बर 6 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड के बारियातू पंचायत स्थित लुब्धिया फुटबॉल मैदान में शनिवार को शिव शक्ति युवा क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, मुखिया डेगन गंझू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर एवं मैदान में किक मारकर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।उद्घाटन मैच अंबेडकर क्लब खैरा और हजारीबाग लुपुंग की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। टूर्नामेंट में हजारीबाग, चतरा एवं गिद्धौर प्रखंड की करीब 22 टीमें भाग ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: गलवाती में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.