Chatra News: फिटिंग पूरी, फिर भी नहीं बंट रही साइकिलें; छात्र-छात्राएं परेशान
चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मध्य एवं उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिलों का वितरण अब तक शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। साइकिलों की फिटिंग पूरी होने के बावजूद वितरण नहीं होने से दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 644 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जानी है। इनमें से 320 साइकिलों की फिटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बावजूद अब तक वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।इससे यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में 219 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई साइकिल छात्र-छात्राओं के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.