चतरा, अगस्त 21 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के जलेद गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान जलेद गांव निवासी नरेश गंझु के रूप में हुई है। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैसे परिजनों के अनुसार नरेश मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। सुचना पाते ही सदर थाना की पुलिस जलेद गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल नहीं लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...