चतरा, अगस्त 3 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव से पुलिस ने रविवार को लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि सिंदुआरी गांव निवासी दशरथ दांगी के पुत्र नरेश दांगी के विरुद्ध थाना में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज थी। मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...