चतरा, सितम्बर 30 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पिछले दो साल से चल रहा प्रेम प्रसंग शादी के गठबंधन में बदल गया। प्रेमी और प्रेमिका ने बुधवार को चतरा कोर्ट में सात जन्मों के बंधन में रहने का संकल्प लिया। इसकी सूचना टंडवा थाना प्रभारी प्रभात कुमार को दी। जानकारी के अनुसार खधैया गांव के सुरज कुमार प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति और तेलयाडी निवासी रिया कुमारी पिता नत्थू साव के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग थे। लिहाजा दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इधर थाना प्रभारी ने प्रभात कुमार ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए नयी ज़िन्दगी के लिए बधाई दी। सूरज ने पुलिस को बताया कि हम दोनों अपने घर जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...