चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पूजा के दौरान कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई से उड़ रही धूल-गर्दा से क्षुब्ध ग्रामीण अब सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। टंडवा सिमरिया सड़क पर उड़ते धूल कारण बढ़ते प्रदूषण से परेशान किसनपुर के ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे सड़क पर उतरकर कोयला और फ्लाई ऐश लदे वाहनों का परिचालन रोक दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।ग्रामीणों ने सीसीएल,एनटीपीसी और जिला प्रशासन से सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीण में संतोष का कहना है कि कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई के दौरान सड़क पर धूल उड़ने से क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है।जिससे यह भी पढ़ें- Chatra News: धूल से परेशान दुकानदारों ने चार घ...