Chatra News: प्रतापपुर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना की पुलिस गुरुवार को लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के निमाकातू गांव निवासी स्वर्गीय नरेश महतो के पुत्र पिंटू महतो है। पिंटू महतो के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा जीआर नंबर 11-65/22 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पिंटू महतो गिरफ्तारी के भय से भागे चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि मारपीट के आरोपी पिंटू महतो घर पर आया हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.