चतरा, अगस्त 20 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस गुरुवार को मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बरवाटोला निवासी मोहम्मद हाफिज के पुत्र अफरीदी आलम उर्फ साहेब हैं। अफरीदी आलम के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में 29/26 के तहत गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप है। और वह प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस के गिरफ्तारी के भय से इधर उधर भागे फिरे चल रहा था। पुलिस को जैसे सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया हुआ है पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...