चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जपुआ खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन हुआ।प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। दोनों वर्गों की विजेता टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चतरा जाएंगी। अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने गंगा स्मारक विद्यालय को 1-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।वहीं यह भी पढ़ें- सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप पिंडारकोण ने गिद्धौर को 5-1 से ह...