चतरा, अक्टूबर 27 -- अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के निर्देश Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने और मादक पदार्थों के निषेध को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अनंत श्यमन विश्वकर्मा ने की। इसमें अफीम की खेती सहित अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंचल क्षेत्र के सभी चौकीदारों को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस क्षेत्र में अफीम की खेती पाई जाएगी, वहां संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने, अवैध खेती की जानकारी जुटाने तथा इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते इस पर रोक लगाई...