Chatra News: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के सामने शिक्षकों ने दिया धरना
चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) इन दिनों अनुभव प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सिमरिया के कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रमाण पत्र समय पर न मिलने से नाराज दर्जनों सहायक अध्यापकों ने शुक्रवार को कार्यालय के समक्ष धरना दिया और पदाधिकारी से जल्द प्रमाण पत्र निर्गत करने की गुहार लगाई। धरने पर बैठे शिक्षकों ने बताया कि कार्यालय का आदेश जारी होने के बाद उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय को सौंप दिया है। इसके बावजूद शिक्षा पदाधिकारी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। शिक्षकों ने चिंता जताते हुए कहा कि सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित है। यदि विभाग ने समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.