Chatra News: पैसे की लेन देन के लिए घर आया था शहबाज : डीएसपी
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिदपा में फायरिंग और झड़प के मामले में जिस महिला के पक्ष में सैकड़ों ग्रामीण पुलिस के खिलाफ हुए उस विवाहिता सरिता देवी ने पुलिस को दिये ब्यान में कही है कि कामता के मो शहबाज मवेशियों का ख़रीद फरोख्त करता है। इसी सिलसिले में पैसे के लेने देन मामले में मंगलवार को वह हमारे घर आया हुआ था। टंडवा डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि महिला ने इसकांड के षड्यंत्र में एक युवक का नाम ली है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर फायरिंग या अन्य मामले में किसी ग्रामीण की चोट नहीं आयी है। यह भी पढ़ें- चतरा में पुलिस पर हमला, चल गई गोली; थानेदार समेत 3 जख्मी और न ही किसी की शिकायत पुलिस के पास आयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पर हमला और वाहनों के क्षतिग्रस्त मामले में मजिस्ट्रेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.