Chatra News: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत जांगी पंचायत के रामटूंडा स्थित खेल मैदान में रविवार को आदर्श युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए।मौके पर कांग्रेस ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.