चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को चतरा जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में योद्धा डिफेंस एकेडमी के द्वारा आयोजित 1600 मीटर मैराथन दौड़ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में उत्साह एवं मनोबल बढ़ेगा। युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। एकेडमी के द्वारा युवाओं में देशप्रेम और देश सेवा के प्रति जागरूक करने का बेहतर प्रयास है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में सात किमी मैराथन, युवाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली...