Chatra News: पूर्व मंत्री ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड के बौधाडीह पंचायत के ग्राम काशीलौंग के मुंडा स्टेडियम में बाल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक बिकास होता है एवं स्वस्थ शरीर रहता है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आकर राज्य और देश का नाम रोशन करते है। मौके पर जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साहू, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, जिला सचिव दिलीप यादव, प्रमुख प्रतिनिधि जय राम भारती नगीना भोगता, कमलेश भोगता संतोष भोगता रणजीत भारती रंजय पासवान, गंन्दोरी साव, एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.