चतरा, अक्टूबर 17 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अड्डेबाजी और नशाखोरी कर रहे दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के बीच हड़कंप मच गया है। थाने लाए गए सभी युवकों को पुलिस ने दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद कानूनन पीआर बॉन्ड भरवाकर सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूजा पंडालों ...