चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड के परोरिया बेला स्थित ऐतिहासिक कैलाश धाम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग की टीम ने पुरातात्विक सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह व जिज्ञासा देखी गई। जानकारी के अनुसार अधिकारी सुबह करीब 11 बजे कैलाश धाम पहुंचे और दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण व सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम ने धाम में स्थापित एक-एक प्रतिमा और पुरातात्विक अवशेषों का गहन अध्ययन किया। अधिकारियों ने बताया कि कैलाश धाम में मौजूद कई प्रतिमाएं ब्लैक बेसाल्ट से बनी आठवीं शताब्दी की हैं। सर्वेक्षण में यहां भगवान सूर्यदेव तथा उनकी दो पत्नियों ऊषा और प्रत्यूषा की प्रतिमाएं चिह्नित की गईं। इसके अतिरिक्त अरुण की प्रतिमा तथा अन्य ऐतिहासिक मूर्तियो...