चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित मंझली टांड मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीकरी गांव के चट्टी डहर निवासी बिरजू उरांव (पिता- चारु उरांव) के रूप में की गई है। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बिरजू उरांव अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिमरिया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय मुखिया विनोद महतो को दी। सूचना मिलते ही मुखिया विनोद महतो और झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को उठाकर सिमरिया ...