Chatra News: पिकअप के चपेट में आने से बिरहोर बच्ची घायल
चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित गोपालपुर बिरहोर टोला के समीप बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से एक 4 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान रमेश बिरहोर की 4 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्ची बिरहोर टोला के पास सड़क किनारे खेल रही थी, इसी दौरान प्रतापपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्ची को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया तो चालक प्रतापपुर मोड़ के पास पिकअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.