Chatra News: पांच अगस्त को होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन
चतरा, अगस्त 2 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची (अस्थायी सूची) का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची के प्रकाशित होने के बाद मतदाता अपने नाम, पता, आयु या अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता को सूची में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है या नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन कराने की आवश्यकता होती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन देकर उसका सुधार कराया जा सकेगा। इससे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले सभी आवश्यक त्रुटियों का समय पर निराकरण संभव होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट सूची का अवश्य अवलोकन करें और किसी भी प्रकार की त्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.