चतरा, जुलाई 13 -- Chatra News: परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर 15 आवेदकों का दिया लर्निंग लाइसेंस परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर 15 आवेदकों का दिया लर्निंग लाइसेंसकुंदा प्रतिनिधिकुंदा पंचायत सचिवालय परिसर में परिवहन विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आये 25 आवेदनों में से 15 आवेदनकत्र्ताओं को लर्निंग लाईसेंस जारी किया गया। शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस का वाहन चलाना कानूनन अपराध है और सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। डीटीओ ने कहा कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से बचाना है। जिससे उनका समय ...