चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के परहियाडीह मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय जाने वाला कच्ची रोड बरसात में किचड़ में तब्दील हो गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही है। परहियाडईह बैगा टोली मध्य विद्यालय में 100 से अधिक बच्चे अध्यनरत है जहां आने जाने के लिए पगड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में विद्यालय आने जाने वाले कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है। रोड निर्माण को लेकर कई बार विद्यालय प्रबंधन की ओर से जिला प्रशासन और स्थानीय मंत्री सांसद विधायक को रोड निर्माण कराने को लेकर मांग किया गया परंतु आज तक रोड़ का निर्माण नहीं हो पाया है और विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों किचड़ से गुजर कर प्रतिदिन विद्यालय आते जाते हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थि...