चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। मंगलवार को पत्थलगड्डा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सैकड़ों बच्चों के बीच जिप सदस्य रामसेवक दांगी,सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, बीडीओ सह सीओ उदल राम, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा व नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी सहित कई लोगों द्वारा संयुक्त रूप से उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय नावाडीह, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सिंघानी एवं उर्दू मध्य विद्यालय पत्थलगड्डा के कुल 224 विद्यार्थियों के बीच में झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना 'उन्नत का पहिया' के तहत साईकिल का वितरण किया। वहीं बीडीओ सह सीओ उदल राम के द्वारा उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय नावाडीह की बालिक ज्योति कुमारी से ...