Chatra News: पगडंडियों और जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं ग्रामीण
चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। देश की आजादी को 79 साल लंबा वक्त गुजर चुका है और विकास के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी देश के कई ऐसे दूर-दराज के इलाके हैं जहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचना तो दूर, लोग सड़क जैसी मूलभूत जरूरत के लिए तरस रहे हैं। ऐसा ही हाल चतरा जिला के मयूरहंड प्रखंड के मौना गांव का। यह गांव प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है, जहां आज भी पक्की सड़क का नामोनिशान नहीं है। मौना गांव के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बेहद संघर्षपूर्ण है। गांव वालों को मुख्य मार्ग तक आने-जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबी संकीर्ण पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में तो जैसे-तैसे लोग आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यहां के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। बरसात शुरू होते ही गांव का संपर्क बाहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.