Chatra News: पंडरीखुर्द गांव से दो दिनों से अधेड़ लापता
चतरा, नवम्बर 26 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पंडरीखुर्द गांव से एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता है। लापता व्यक्ति पंडरीखुर्द गांव के 46 वर्षीय बेचन भुईयां है। परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर की रात बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। बेचन भुईया की पत्नी कौशल्या देवी के अनुसार सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिवार और आसपास के लोगों से साथ खोजबीन शुरू किया गया। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कही कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने इस मामले में हंटरगंज थाना में लिखित रूप से गुमशुदगी की सूचना दी है। पुलिस से खोजबीन करने का गुहार लगाया है। लापता होने के समय बेचन भुईयां काली शर्ट, काला पैंट और काला गमछा पहने हुए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.