चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार और परिवहन विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के चालकों को सुविधा देने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इटखोरी पंचायत भवन में प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया किया गया । इस मौके पर 95 लोगों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन किया गया । इस मौके पर एमवीआई नीरज कुमार , अजेश कुमार , रवींद्र कुमार , संतोष कुमार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह , मुखिया जूगेश्वर दांगी, राजकुमार रजक समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...