चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मनीषा कुमारी ने की, जबकि संचालन बीडीओ सह सीओ उदल राम ने किया। बैठक में कई विभागों के कर्मी एवं अधिकारी शामिल रहे। वहीं कई विभागों के संबंधित कर्मी अनुपस्थित रहे, जिसे स्पष्टीकरण करने की बातें बीडीओ ने कहा है। बैठक में दिन भर चर्चा होती रही, वहीं बिजली विभाग के द्वारा अलग-अलग फीडर से बिजली आपूर्ति करने का मामला सांसद प्रतिनिधि ने उठाया। सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने बिजली कर्मियों से पूछा कि दो ही गांव में सिर्फ पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति क्यों हो रही है, जबकि प्रखंड के सभी गांवों को बिजली की अति आवश्यकता है। वहीं शिक्षा विभाग में कर्मियों को सुधार करने की एवं विभिन्न सरकारी कार्यों में सहयो...