Chatra News: पंकज सेवा केन्द्र द्वारा 250 बोतल नारियल पानी का वितरण
चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी व उमस को देखते हुए समाजसेवी सुरेश यादव ने पंकज यादव सेवा केन्द्र के तत्वावधान में कढ़नी व फुलवरिया गांव में 250 बोतल नारियल पानी का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों,राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को नारियल पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।वहीं सुरेश यादव ने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।उन्होंने कहा कि पंकज यादव सेवा केन्द्र समय-समय पर जनहित में विभिन्न सेवा कार्य करता रहा है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।इस मौके पर नीरज तिवारी,रामजतन यादव,रंजीत उरांव,संजय तिवारी, ननकु भुइयां, जतरू उरांव, नकुल तिवारी, विश्वनाथ सिंह, करमू सिंह, राम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.