चतरा, जुलाई 8 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बुधवार को समाहरणालय के समीप जिले भर के पंचायत सचिवों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किया। धरने में जिले भर से बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यह भी पढ़ें- नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का समाहरणालय में धरनाधरने का उद्देश्य धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे समय से विभिन्न विभागीय समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने संघ की नौ प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए कहा कि पंचायत सचिवों के वेतनमान में सुधार, रिक्त पदों पर अविलंब न...