चतरा, नवम्बर 12 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। स्वर्गीय निशा भगत को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार की संध्या भाजपा महिला मोर्चा चतरा जिला के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। कैंडल मार्च में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास तथा चतरा जिला के प्रभारी अमरदीप यादव विशेष रूप से शामिल हुए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि स्वर्गीय निशा भगत को न्याय दिलाना महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, महिला मोर्चा अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ranchi News: निशा को न्याय दिलाने को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च में सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र...