चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। नावाडीह से पहरा के बीच लगभग सात किलोमीटर दूरी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है, लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिससे स्कूल से लेकर एंबुलेंस तक परेशान हैं। रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, किसान और मरीज इस रास्ते से गुजरते हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस भी कई बार फंस चुकी है, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इससे स्थानीय लोगों में काफ़ी गुस्सा है वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। "सड़क पर चलना मौत को दावत देना है। प्रशासन सिर्फ कागजों में विकास दिखाता है, ज...