चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में नाली की सफाई के बाद निकाला गया कचरा पिछले 10 से 15 दिनों से सड़क किनारे ही पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी फैल जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से कई बार कचरा हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित डेविड गुड़िया का कहना है कि नाली से निकाला गया कचरा सामान्यत: एक-दो दिनों के भीतर उठा लिया जाता है। हालांकि वार्ड संख्या 10 में 15 दिन बीत जाने के बाद भी कचरा नहीं उठाया गया है, जिससे ल...