चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को सिमरिया थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुम्बापतरा गांव निवासी दिलीप कुमार (पिता- सुरेश भुइयां) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। इस मामले को लेकर सिमरिया थाने में कांड संख्या 104/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव तुम्बापतरा आ...