चतरा, नवम्बर 13 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के घनघरी गांव में एक नाबालिग बच्ची को 3 दिनों से छिपा कर रखने के मामले में गिरफ्तार किए गए गांव की सुनीता देवी और विकास ठाकुर को पुलिस ने गुरूवार को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि गांव की एक नाबालिग बच्ची को तीन दिनों तक अपने घकर में कैद रखने की घटना से आक्रोशित लोगों ने एक दिन पूर्व दोनों आरोपियों को पेड़ में बांधकर मारपीट किया था। इस मामले में नाबालिग बच्ची की मां ने वशिष्ट नगर थाना में आवेदन दिया था, इसी आवेदन के आधार पर दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लड़की को तीन दिन घर में रखने का आरोप, महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा वहीं दूसरी ओर मामले महिला सुनिता देवी के पति पवन गोस्वामी ने कहा कि वह बेंगलुरु में रहकर काम करता है। घटना के समय भी वह बेंगलुरु में ही था...