चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कभी नक्सलियों के गढ़ के नाम से कुख्यात रहे कुंदा प्रखण्ड ने अब एक नई पहचान बनाई है। यहां से एक साथ 79 युवाओं का होम गार्ड में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नवनियुक्त जवानों के सम्मान में गुरुवार को कुंदा जनता उच्च विद्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने किया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जवानों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने कहा कि कुंदा जैसे अति सुदूरवर्ती और कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र से 79 युवाओं का एक साथ चयन होना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा की पहले यहां के युवा डर के साये में जीते थे आज वही युवा जिले और समाज की रक्षा के लिए वर्दी पहन रहे हैं। आप...