चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिलदाग गांव निवासी कुलदीप गंझु, पिता मुकुंद गंझु के रूप में हुई है। थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार आरोपी लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022 के तहत वांछित था। कुलदीप गंझु का वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से करीबी संबंध था। पुलिस का दावा है कि अमर सिंह भोक्ता के संपर्क के माध्यम से कुलदीप गंझु का संपर्क नक्सली मनोहर गंझु से हुआ और वह उसके लिए सहयोग करने लगा। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गंझु कथित रूप से मनोहर गंझु और उसके सहयोगियों को खाने-पीने समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...