Chatra News: नक्सलियों के आत्मसमर्पण से संबंधित 24 आवेदनों की उपायुक्त ने की समीक्षा
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में माओवादी आत्मसमर्पण से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 24 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले लाभ एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के पुनर्वास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें बच्चों की शिक्षा, आवासीय सुविधा समेत सरकार द्वारा निर्धारित अन्य लाभों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप जांच करते हुए पात्र लाभुकों को देय लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.