Chatra News: धुना पंचायत भवन में एसआईआर के तहत हुई विशेष जनसुनवाई
चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत बुधवार को इटखोरी प्रखंड के धुना पंचायत भवन में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सोनी कुमारी ने किया । मौके पर भाजपा पंचायत सचिव नवल किशोर यादव, उप मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, शिक्षक राजेश सिंहा, इनामुल समेत अन्य बीएलओ व सुपरवाइजर अपने अपने जिम्मेदारी में लगे थे। शिविर में एसआइआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे , इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन और विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.